फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: family was going to party, happiness turned into mourning, father and son died in road accident

Punjab News: अमेरिका में कपूरथला के पिता-पुत्र की मौत, कनाडा में हादसे ने सुनाम के युवक की ली जान

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
सार

कुलविंदर सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह व पत्नी बलवीर कौर के साथ अपने बेटे को डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री मिलने की खुशी में एक पार्टी करने अपनी कार पर जा रहे थे तो रास्ते में एक और कार का टायर खुलकर इनकी गाड़ी से आकर टकरा गया।
 

विज्ञापन
Punjab: family was going to party, happiness turned into mourning, father and son died in road accident
हादसे में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के शहर फ्रजिनो में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर डिग्री लेने के बाद अपने परिवार के साथ खुशी में पार्टी करने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें युवा डॉक्टर व पेशे से एडवोकेट पिता की मौत हो गई, जबकि डॉक्टर की माता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक पिता-पुत्र की पहचान कपूरथला के सब-डिवीजन भुलत्थ के नजदीकी गांव बोपाराय के एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल व उसके बेटे सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कुलविंदर सिंह की पत्नी बलबीर कौर इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृतक के भाई हरजिंदर सिंह निवासी गांव बोपराय ने बताया कि उनका भाई कुलविंदर सिंह हंसपाल पिछले करीब 15 साल से अमेरिका में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रह रहा था। 10 मई को कुलविंदर सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह व पत्नी बलवीर कौर के साथ अपने बेटे को डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री मिलने की खुशी में एक पार्टी करने अपनी कार पर जा रहे थे तो रास्ते में एक कार का टायर खुलकर इनकी गाड़ी से आकर टकरा गया। इस कारण इनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन

Punjab: family was going to party, happiness turned into mourning, father and son died in road accident
बलविंदर गोल्डी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाड़ी पलटने से उनके लड़के सुखविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलविंदर सिंह को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर 2 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में बलबीर कौर गंभीर रूप से जख्मी है और अभी तक अस्पताल में ही दाखिल है। 

अमेरिका में हुई इस सड़क दुर्घटना में एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल उसके बेटे की मौत के कारण गांव में शोक की लहर है। गांव के नंबरदार हरविंदर सिंह, रछपाल सिंह पूर्व सरपंच, एडवोकेट कुलवंत सिंह सहगल, एडवोकेट परविंदर सिंह, एडवोकेट सुखविंदर सिंह ने एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल व उसके बेटे की मौत पर शोक जताया है।

कनाडा में सड़क हादसे में सुनाम के युवक की मौत
सुनाम के एक नौजवान बलविंदर गोल्डी की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कुछ समय पहले ही नौजवान कनाडा गया था। मौत की सूचना के बाद नौजवान की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मास्टर गुरजीत सिंह चहल ने बताया कि मृतक युवक की माता कुलदीप कौर को कनाडा से फोन पर सड़क हादसे की सूचना मिली है। मृतक नौजवान के मामा कुलविंदर सिंह अपने भांजे गोल्डी का पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं। मंगलवार को कनाडा से पार्थिव शरीर भारत भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed