फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: chemist shop looted again in broad daylight in Phagwara

Punjab: फगवाड़ा में दिन दहाड़े दवाइयों की दुकान पर फिर हुई लूट, कैमिस्ट एसोसिएशन ने बंद रखी दुकानें

Sun, 15 Sep 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अनिल गोयल, संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (हरियाणा)
अनिल गोयल, संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 12:47 AM IST
सार

लूट के विरोध स्वरूप कैमिस्ट एसोसिएशन ने शहर की सभी दुकानें बंद की और धरना दिया। घटना स्थल के कुछ कदमों पर पुलिस का नाका रहता है। 

विज्ञापन
Punjab: chemist shop looted again in broad daylight in Phagwara
धरना देते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा शहर में लूटपाट की वारदातों से फगवाड़ा निवासी काफी घबराए हुए हैं। आए दिन बेखौफ लुटेरे शहर में किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे शहरवासियों में डर और दहशत का माहौल है। अब ताजा मामला फगवाड़ा शहर के इलाके गुरु हरगोबिंद नगर में देखने को मिला जब शनिवार को एक बार फिर दिन दिहाड़े लुटेरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन


मौके से मिली जानकारी के अनुसार गुरु हरगोबिंद नगर के सेठी मेडिकोज में दोपहर लगभग 3:30 - 4:00 बजे परमिंदर कौर सेठी दुकान में मौजूद थी तो एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने एक ट्यूब की मांग की, जब परमिंदर कौर ट्यूब लेने के लिए दुकान के अंदर गई तो बेखौफ लुटेरों ने उसकी दुकान में घुसकर अंदर रखा सारा कैश लूट लिया और वहां से फरार हो गए। नौजवान उनकी दुकान का गल्ला ही उठाकर फरार हो गए। परमिंदर कौर सेठी के अनुसार उनके गल्ले में आज दिन भर की सेल के पैसे थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह व थाना सिटी के एसएचओ जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी फगवाड़ा शहर के गुरु हरगोबिंद नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर को बेखौफ लुटेरों ने निशाना बनाया था व पिस्तौल की नोक पर उक्त दुकानदार से हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए थे।  आए दिन लुटेरों द्वारा लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के रोष स्वरूप समूह केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य सेठी मेडिकोज पर पहुंचे और दुकान के बाहर धरना लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस धरने में शहर के और भी दुकानदार शामिल हुए। उधर मौके पर घटना की जांच कर रहे डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने कहा है कि फगवाड़ा पुलिस उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। थाना सिटी के एसएचओ जितेंद्र कुमार के अनुसार शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

कैमिस्ट एसोसिएशन के आवाह्न पर दुकानें रही बंद
इस घटना के बाद सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सेठी मैडीकोज के बाहर जमा हो गये और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  गौरतलब है कि इससे पूर्व भी शहर में दो मेडिकल स्टोर्स पर लूट की वारदात हो चुकी है। धरने में मौजूद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी वीपी सिंह अरोड़ा ने कहा कि लूट की वारदातों में निरंतर वृद्धि हो रही है और कोई भी व्यापारी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रहा। उन्होंने कहा कि बढ़ रही इन घटनाओं को लेकर बंद की काल भी दी जा सकती है।


घटना स्थल के कुछ कदमों पर रहता है पुलिस का नाका
हैरानी की बात यह है कि जिस मेडिकल स्टोर को लुटेरों ने निशाना बनाया है उसके कुछ ही कदमों पर पुलिस की नाकेबंदी रहती है जहां रोजाना पुलिस अधिकारी तैनात रह शहर में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते हैं। पुलिस नाकेबंदी के चलते भी इस प्रकार घटना को अंजाम देने के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से उक्त लूटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed