फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Man arrested on charges of espionage from Pathankot

कार्रवाई: पठानकोट से जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था बॉर्डर इलाकों की खुफिया जानकारी

Tue, 03 May 2022 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 May 2022 10:34 AM IST
सार

थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज किए गए मामले में सामने आया है कि आरोपी भारत-पाक सीमा के पास पड़ते गांव का रहने वाला है और यह अक्सर अपने मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबरों पर फोन करता था।

विज्ञापन
One Man arrested on charges of espionage from Pathankot
जासूसी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पाकिस्तान से हथियार, नशा मंगवाने और खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव से एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान सीमावर्ती गांव फत्तोचक्क निवासी जगदीश सिंह उर्फ जग्गा के तौर पर हुई है। थाना नरोट पुलिस ने आरोपी पर कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है और पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था, जिसका एडमिन पाकिस्तानी था। उसमें नशा और हथियार तस्करी के अलावा खुफिया जानकारी साझा की जा रही थी। आरोपी के कई अन्य साथियों के नाम के खुलासे भी पुलिस जल्द कर सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उस पर आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर जांच आरंभ की है। जानकारी के मुताबिक बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि क्षेत्र का एक व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है। सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से क्षेत्र की घेराबंदी करके आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब अपने गांव आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह पिछले चार-पांच महीनों से अलग-अलग दो मोबाइल नंबरों से पाकिस्तान में बात करता था। उन्हें क्षेत्र की खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था। इसके बदले में वह पाकिस्तान से नशा व अन्य सामान मंगवाता था। युवक पर सुरक्षा एजेंसियां की पिछले कई दिनों से निगाह थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। 

आरोपी जगदीश उर्फ जग्गा खेतीबाड़ी का काम करता है। अब उसके पूरे परिवार की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और फिर कोर्ट में पेश किया। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था। उसे सोमवार देर रात गांव फत्तोचक्क से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को न्यायालय में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप खोलेगा साथियों के राज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से हथियार और नशा मंगवाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसका एडमिन पाकिस्तानी तस्कर है। आरोपी ने अब तक कितना नशा या हथियार इस पार मंगवाए, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप में कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजी गई हैं। वहीं, इसी ग्रुप से पुलिस को आरोपी के साथियों का पता चलेगा। फिलहाल थाना सीआईए में आरोपी से पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed