फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murdered with sharp weapon in Dhanaula Barnala

Barnala Murder: धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या, शादी समागम में वारदात

Thu, 05 Dec 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

मृतक के दोस्त संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दोस्त समारोह से दाना मंडी चले गए। जहां मृतक मंगल सिंह का करण नाम के युवक से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Man murdered with sharp weapon in Dhanaula Barnala
मृतक मंगल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला के गांव धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंगल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना धनौला में बीती रात एक शादी समागम में हुई। मंगल सिंह की किसी अपने साथी युवक के साथ मामूली बात पर तकरार हो गई। इसके बाद युवक ने अपने पिता को बुलाया और दोनों को समझाने के बजाय उसके पिता ने चाकूनुमा हथियार मंगल सिंह के पेट में मार दिया और भाग गए। घटना के बाद मंगल सिंह को उसके साथियों ने घायल अवस्था में सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।



मृतक के दोस्त संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दोस्त समारोह से दाना मंडी चले गए। जहां मृतक मंगल सिंह का करण नाम के युवक से विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे युवक करन ने अपने पिता को बुलाया और उसके पिता ने आते ही मृतक युवक के पेट में चाकू जैसी कोई चीज मार दी। जिसके बाद मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे तुरंत घायल अवस्था में धनौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरनाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बीती रात एक शादी में गया था। वह भी घर से यह कहकर गया कि रोटी भी लेकर आऊंगा लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल जाने के बाद ही उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला।


एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ युवक एक शादी समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। जहां मंगल सिंह का करण सिंह से विवाद हो गया। जिसके बाद करण सिंह के पिता चमकीला सिंह मौके पर आये और मंगल सिंह के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed