फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murdered in Makhu of Firozpur

Firozpur: पुलिस को दी थी कच्ची शराब तैयार करने की शिकायत, घर में घुसकर युवक की तेजधार हथियार से हत्या

Tue, 13 Jun 2023 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:53 AM IST
सार

मृतक जसविंदर सिंह की पत्नी कृष्णा रानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जसविंदर ने आरोपियों की शिकायत की थी कि वह कच्ची दारू बनाकर सप्लाई करते हैं । पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी।
 

विज्ञापन
Man murdered in Makhu of Firozpur
युवक की हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

फिरोजपुर के मक्खू के गांव मनु माछिया में कच्ची दारू बनाने वाले माफिया ने परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। व्यक्ति ने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की थी कि यह कच्ची दारू तैयार कर आगे सप्लाई करते हैं। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना मक्खू पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmers Protest: MSP व किसान नेताओं की रिहाई की मांग, रातभर जाम रहा NH 44, दोपहर बाद होगा बड़ा फैसला
विज्ञापन


मृतक जसविंदर सिंह की पत्नी कृष्णा रानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जसविंदर ने आरोपियों की शिकायत की थी कि वह कच्ची दारू बनाकर सप्लाई करते हैं । पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी। इसी रंजिश में आरोपी भूपिंदर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ रात के समय उनके घर पर घुसा और उन पर तेजधार हथियार से हमला किया। आरोपियों ने उसके पति जसविंदर की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। कृष्णा रानी भी हमले में घायल हो गई है। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed