फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man has set himself on fire in Mandi Gobindgarh

फतेहगढ़ साहिब: मंडी गोबिंदगढ़ में प्रवासी ने किया आत्मदाह, वजहों का खुलासा नहीं

Fri, 25 Feb 2022 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:09 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक में दोपहर लगभग तीन बजे एक प्रवासी ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया है।

विज्ञापन
Man has set himself on fire in Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में प्रवासी ने किया आत्मदाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर शुक्रवार को दोपहर बाद एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग की लपटों से पूरी तरह झुलसे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीश गोयल (68) निवासी गुरु की नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है जोकि किराये के मकान में रहता था। 

विज्ञापन


मौके से प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश मेन बाजार से अपने शरीर पर तेल छिड़कता हुआ आ रहा था और उसने लाल बत्ती चौक पुल के नीचे माचिस की तीली जगाकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से उसे बचाने के लिए जैसे कुछ लोग आगे आए तो वह उनको भी मारने लगा। लोगों ने कंबल, रेत से आग बुझाने की कोशिश की किंतु, आग ज्यादा होने के कारण आग की लपटों ने उसकी चमड़ी को पूरी तरह चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार मृतक एक मिल में क्वालिटी मेन की नौकरी करता था।
विज्ञापन


पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक जगदीश गोयल मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और 19 साल से अपनी पत्नी से अलग रहता था। उसके बच्चे दिल्ली में रहते हैं, पुलिस ने फिलहाल धारा -174 के तहत कार्रवाई की है और परिवार के सदस्यों का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed