{"_id":"662393f87dd9a375720e2cdd","slug":"loot-with-woman-in-moga-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moga: महिला से पैसों से बैग छीनकर भागे कार सवार लुटेरे, बाघापुराना में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga: महिला से पैसों से बैग छीनकर भागे कार सवार लुटेरे, बाघापुराना में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद
Sat, 20 Apr 2024 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:45 PM IST
सार
महिला के बैग में पांच लाख रुपये थे। वह बैंक में लिमिट भरने आई थी। महिला चिल्लाते हुए कार के पीछे भागी लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों के पीछे भागती महिला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा के कस्बा बाघापुराना के मेन बाजार से दिनदहाड़े कार सवार लुटेरे एक महिला से बैग छीनकर फरार हो गए। वह बैंक में लिमिट भरने आई थी। महिला चिल्लाते हुए कार के पीछे भागी लेकिन आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघापुराना के गांव राजोआना की परमजीत कौर सात लाख रुपये बैंक और किसी सुनार की दुकान में देने के लिए लाई थी। इसमें से उसने पांच लाख रुपये बैंक में लिमिट जमा करवाया और डेढ़ लाख रुपये सुनार की दुकान में देकर बाहर आई। तभी उनके हाथ से पैसे का बैग छीनकर कार सवार लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर से सात लाख रुपये लाई थी। सुनार की दुकान में पैसे देकर जब बाहर निकली तो एक कार में सवार युवक ने आंटी करके बुलाया। तभी पीछे खड़े एक लड़के ने उसके हाथ से पैसे का बैग छीना और कार में बैठकर फरार हो गया। महिला के मुताबिक बैग में लगभग 40 हजार रुपये थे। बाघापुराना के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अलग अलग टीम बनाकर सीसीटीवी खंगाला जा रहा है, जल्दी ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन