फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala: Bribery case filed against Thanedar of Thana City five days before retirement

पुलिसिया रौब दिखाना पड़ा महंगा: थाना सिटी के थानेदार पर सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले रिश्वत का केस दर्ज

Sun, 25 Jun 2023 05:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

आरोप है कि एएसआई ने पैसे लेकर कोठी से बुजुर्ग महिला को भगाया। कोठी की चाबियां किसी और को दे दी। थाना सिटी में एएसआई समेत 15 को नामजद किया गया है। दो अज्ञात भी शामिल है। कोठी मालिक का आरोप है कि घर से 90 हजार नकदी, 10 तोले सोना, एसी, म्यूजिक सिस्टम, पासपोर्ट समेत कई सामान गायब हैं।

विज्ञापन
Kapurthala: Bribery case filed against Thanedar of Thana City five days before retirement
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में एक थानेदार को पुलिसिया रौब दिखाना महंगा पड़ गया है। थाना सिटी में एएसआई के खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि एएसआई ने पैसे लेकर अर्बन एस्टेट में कोठी मालिक की गैर-हाजिरी में बुजुर्ग महिला को डरा-धमका कर घर से भगा दिया और कोठी की चाबियां किसी और लोगों को दे दी। सिटी पुलिस ने एएसआई समेत 15 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। जबकि दो अज्ञात भी इस मामले में शामिल किए गए हैं। हालांकि कोठी मालिक व उसके परिवार पर भी थाना भुलत्थ में दो कबूतरबाजी के केस दर्ज हैं। जिसके चलते वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से फरार है।

विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अर्बन अस्टेट(पुडा) स्थित कोठी नं.1187 में अपनी पत्नी बलविंदर कौर, बेटे साहिल और सास गुरदासी के साथ रहता है। 17 व 18 मई को थाना भुलत्थ में उसके परिवार पर गुरमीत सिंह निवासी कामराय व निशान सिंह निवासी अकाला कीशिकायत पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाखड़ी की दो एफआईआर दर्ज हुई थीं।
विज्ञापन


जिसके बाद से वह पुलिस के डर से सहपरिवार घर से बाहर है, लेकिन उसकी सास गुरदासी अकेली घर पर रह रही है। उसकी कोठी पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग पर अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। उसने बताया कि 9 जून को निशान सिंह, गुरविंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर भुलत्थ व एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और कोठी की डोर बैल बजाई, लेकिन बुजुर्ग माता ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जून को 10-11 बजे वह दोबारा आए और डोर बैल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोपहर एक बजे के करीब एक एएसआई बलवीर सिंह थाना सिटी के साथ निशान सिंह व मान सिंह, सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह, निशान सिंह की बहू निवासी अकाला, गुरमीत सिंह व अजीत सिंह निवासी कामराय व करनैल गंज, मनजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नं.11 कामराय, महिंदर कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी करनैल गंज, साहिलप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी वार्ड नं.5 गुरु नानक नगर, भोगपुर, सुखविंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव कामराय, गुरविंदर सिंह व बलबीर सिंह निवासी गांव जोगिंदर नगर, भुलत्थ और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और डोर बैल बजाई तो माता ने पुलिस अधिकारी देखकर दरवाजा खोल दिया तो पुलिस अधिकारी के साथ उक्त सभी जबरन उसके घर में दाखिल हो गए।

फिर इन लोगों ने माता को डरा-धमका कर कोठी की चाबियां ले लीं और माता पर खाली पेपर-स्टांप पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया। माता ने अनपढ़ होने के दस्तख्त से इंकार कर दिया। फिर इन लोगों ने माता को खूब डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकियां। जिससे डरकर माता घर से बाहर निकल गई।

फिर इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े डाल दिए। लेकिन लॉबी में लगा एक कैमरा ओपन रह गया। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। जहां पर एएसआई ने उक्त लोगों से पैसे लिए और कोठी की चाबियां उन्हें देकर वहां से चला गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि माता ने फिर उसे सूचना दी तो वह 11 जून को घर आए तो उक्त सभी व्यक्ति उसके घर पर मौजूद थे।

उसके आते ही इन लोगों ने उस पर हमले की कोशिश की। जिसके बाद यह लोग उसे जान-माल के नुकसान  की धमकियां देते हुए चले गए। इन सभी के घर से जाने के बाद घर में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 90 हजार रुपये की नकदी, 10 तोले सोने के जेवर, नए खरीदे दो एसी, माइक्रोवेव, महंगे बर्तन, म्यूजिक सिस्टम, दो बड़े ब्रीफकेस में रखे कपड़े व कीमती सामान समेत उसका, उसकी पत्नी व बेटे का पासपोर्ट गायब थे।

एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सब-डिवीजन को सौंपा। जिन्होंने जांच के दौरान आरोप सही पाए। जिसके आधार पर एएसआई बलवीर सिंह पर 07 पीएस एक्ट के साथ-साथ बाकी सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।


काबिले गौर हो कि शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने निशान सिंह व गुरमीत सिंह के परिवार को अमेरिका भेजने के नाम करीब 4 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन उन्हें जाली वीजा थमा दिए और कई दिनों तक दुबई में बिठाए रखा। जिसके दो मामले थाना भुलत्थ में दर्ज हैं। डीएसपी मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से एक हजार रुपये एएसआई की ओर से रिश्वत लिए जाने की बात कही गई है। बाकी जांच के दौरान पता सही स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि थानेदार 30 जून को रिटायर्ड होने वाला था, सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed