{"_id":"62834e2d5f54367f7b1701c4","slug":"incidents-of-sacrilege-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में बेअदबी की घटनाएं: देर शाम जली मिली थी हनुमान चालीसा, अब गुटका साहिब के फटे अंग मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में बेअदबी की घटनाएं: देर शाम जली मिली थी हनुमान चालीसा, अब गुटका साहिब के फटे अंग मिले
Tue, 17 May 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 May 2022 12:56 PM IST
सार
हिंदू जत्थेबंदी के नेता सुखपाल सरां और संदीप अग्रवाल ने कहा कि देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि किले के पास किसी ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंका है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बठिंडा में बेअदबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में बेअदबी की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार देर शाम किले के समीप कुछ शरारती तत्वों ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंक दिया। वहीं मंगलवार को गुटका साहिब के फटे पन्ने मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने जले हुए पन्नों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिंदू जत्थेबंदी के नेता सुखपाल सरां और संदीप अग्रवाल ने कहा कि देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि किले के पास किसी ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंका है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उनका कहना है कि शहर में माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा किया गया है। एसएसपी जे इलेनझेलियन ने कहा कि पुलिस उक्त पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन