{"_id":"632b51bd18ea047e03249db2","slug":"husband-sets-fire-by-sprinkling-petrol-on-his-wife-in-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: राजपुरा में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में भेजा पीजीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: राजपुरा में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में भेजा पीजीआई
Wed, 21 Sep 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:32 PM IST
सार
वारदात में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। बेटी की शिकायत पर सिटी पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी पति पर सिटी पुलिस राजपुरा ने पीड़ित महिला की बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनमोल कौर पुत्री भगवंत सिंह निवासी विकास नगर राजपुरा ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी जो शिकायतकर्ता का पिता है हमेशा ही उनकी माता बलविंदर कौर के साथ मारपीट करता रहता है और उसे जान से मारने की धमकी देता रहता है।
विज्ञापन
आरोपी 19 सितंबर को सुबह लगभग 6.15 बजे उसकी माता बलविंदर कौर के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने पेट्रोल की बोतल लाकर शिकायतकर्ता की माता पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग लगा दी। इस कारण उसकी माता का चेहरा, बाजू व छाती बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद शिकायतकर्ता के भाई ने पानी की बाल्टी उसकी माता बलविन्द्र कौर पर डालकर आग बुझा दी पर इस घटना में उनकी माता बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन
इसके बाद घायल बलविंदर कौर को इलाज के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता अनमोल कौर की शिकायत पर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन