Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   gold loot from NRI woman returning from wedding in Bathinda

Bathinda: शादी से लाैट रही NRI महिला से 25 तोले सोने की लूट, बच्चे को उल्टी करवाने के लिए गाड़ी से उतरी थी

Mon, 17 Feb 2025 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 12:38 PM IST
सार

एनआरआई महिला कुछ दिन पहले ही आस्ट्रेलिया से आई थी। रविवार को वह अपने परिवार के साथ अपनी बुआ के बेटे की शादी में गई थी। वहां से लाैटते समय वारदात हो गई।

विज्ञापन
gold loot from NRI woman returning from wedding in Bathinda
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के थाना नेहियांवाला के अधीन आते एरिया गांव कोठे नत्था सिंह वाला मेन रोड पर रविवार रात आर्टिका सवार लुटेरों ने एनआरआई महिला से करीब 25 तोले सोना लूट लिया। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

गोनियाना पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहनदीप सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला राजिंदर कौर कुछ दिन पहले ही आस्ट्रेलिया से अपने गांव चक्क बख्तू आई थी। 

उन्होंने बताया कि महिला की बुआ के बेटे की शादी जैतो रोड पर बने एक पैलेस में थी। रविवार को पूरे परिवार समेत राजिंदर काैर शादी में शामिल होने पहुंची थी। पुलिस चौकी इंजार्ज ने बताया कि जब महिला रात करीब साढे़ ग्यारह बजे शादी से वापस जा रही थी तो अचानक कार सवार बच्चे को उल्टी आने लगी। महिला कार रुकवाकर बच्चे को उल्टी करवा रही थी तभी पीछे से आई एक आर्टिका कार सवार लोग हथियारों समेत बाहर निकले और एनआरआई महिला समेत बाकी परिवार से करीब 25 तोले सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित एनआरआई महिला राजिंदर कौर के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed