फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ganja worth ₹96 lakh seized from a passenger in Punjab who was smuggling it hidden inside sweet boxes

Punjab: मिठाई के डिब्बों में छुपाकर ला रहे यात्री से 96 लाख कीमत का गांजा बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed, 08 Apr 2026 08:38 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Wed, 08 Apr 2026 08:38 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 96 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।

विज्ञापन
Ganja worth ₹96 lakh seized from a passenger in Punjab who was smuggling it hidden inside sweet boxes
964 ग्राम गांजा बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में बुधवार को बैंकाक से आए एक यात्री से कस्टम विभाग ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 964 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी यात्री की ओर से सारा गांजा चतुराई से खाने-पीने वाले और मिठाई के डिब्बों में छिपाकर लाया जा रहा था। ताकि जांच के दौरान संदेह से बचा जा सके।

विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यात्री बैंकॉक से फ्लाइट संख्या एसएल-214 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान एपीआईएस प्रोफाइलिंग और आधुनिक बैगेज स्क्रीनिंग तकनीक की मदद से यात्री की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद जब उसके सामान की गहन तलाशी ली गई तो अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 96 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त निगरानी का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से तस्करी के प्रयासों को समय रहते पकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed