{"_id":"6084fea88ebc3ea1d903e106","slug":"gangsters-fired-on-cia-staff-incharge-at-pathankot-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदात: पठानकोट में गैंगस्टरों ने सीआईए स्टाफ इंचार्ज पर की फायरिंग, तीनों गैंगस्टर काबू, हथियार बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात: पठानकोट में गैंगस्टरों ने सीआईए स्टाफ इंचार्ज पर की फायरिंग, तीनों गैंगस्टर काबू, हथियार बरामद
Sun, 25 Apr 2021 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:01 AM IST
सार
गैंगस्टरों ने दो फायर किए, लेकिन दोनों गोलियों से नवदीप ने खुद को बचाया और योजनाबद्ध तरीके से तीनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पठानकोट में गैंगस्टरों से बरामद पिस्टल और सीआईए स्टाफ इंचार्ज नवदीप भट्टी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बलसुआ अड्डे के पास बटाला के तीन गैंगस्टरों ने सीआईए स्टाफ के इंचार्ज नवदीप सिंह भट्टी पर फायरिंग कर दी। गैंगस्टरों ने 2 गोलियां चलाईं, लेकिन दोनों से नवदीप ने खुद को बचा लिया और योजनाबद्ध तरीके से तीनों गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 2 कारतूस, 2 खोल, 265 ग्राम हेरोइन और अमेरिकन पिस्तौल मिली है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान बटाला के गांव महमाचक्क निवासी करणदीप सिंह, हरदीप सिंह, मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी ग्रेड (ए) के गैंगस्टर बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों के पाकिस्तानी नशा तस्करों से संबंध सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों गैंगस्टरों का 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के मुताबिक सीआईए स्टाफ की टीम ने अड्डा बलसुआ, झाकोलाड़ी में स्पेशल नाका लगाया था। इसी दौरान एक बिना नंबर की आई-20 कार आई। जिसमें 3 युवक सवार थे। शक के आधार पर कार को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने शीशा नीचे कर गोली चला दी। इंस्पेक्टर नवदीप ने किसी तरह खुद को बचाया। युवक ने दूसरी गोली भी चलाई जो नवदीप के कंधे के ऊपर से गुजर गई। पुलिस ने कार की घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से अमेरिकन पिस्तौल, 2 कारतूस, 2 खोल, 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
करणदीप के लिए हत्या और पुलिस पर हमले करना आम बात
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टरों के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संबंध भी उजागर हुए हैं। करणदीप टीम का सरगना बताया जा रहा है। हत्या और पुलिस पर हमले करना इसके लिए आम बात है।
तस्करी कर पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचाने का काम भी करणदीप करता था। मुख्य आरोपी करणदीप पर पंजाब के कई थानों में लगभग 12 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, नशा तस्करी के मामले शामिल हैं। वहीं, करणदीप एक मामले में कोर्ट की ओर से पीओ करार दिया जा चुका है, जिसमें अमृतसर एसटीएफ ने 4 किलो हेरोइन पकड़ी थी।
शनिवार को देर रात सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पर गोली भी करणदीप ने ही चलाई है। वहीं, अन्य आरोपी मनदीप पर भी पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, तीसरे आरोपी पर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है। पंजाब पुलिस की लिस्ट में ऐसे गैंगस्टरों के ए ग्रेड की श्रेणी में रखा जाता है।