{"_id":"6018e5b18ebc3effea799ebf","slug":"financier-commits-suicide-after-shooting-wife-and-son-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : कारोबार में घाटे से परेशान फाइनेंसर ने पत्नी और बेटी को गोली मारी, फिर जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : कारोबार में घाटे से परेशान फाइनेंसर ने पत्नी और बेटी को गोली मारी, फिर जान दे दी
Tue, 02 Feb 2021 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में पत्नी-बेटी की हत्या के बाद फाइनेंसर ने की आत्महत्या।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के थाना मकबूलपुरा इलाके के मेहता रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर नगर में सोमवार की रात फाइनेंसर ने आर्थिक तंगी के चलते चार वर्ष की बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर नगर कोठी नंबर 127 निवासी फाइनेंसर विक्रमजीत सिंह मान अपनी पत्नी किरनदीप कौर और चार वर्ष की बेटी अर्शिता के साथ रहता था। बताते हैं कि सोमवार की रात करीब 10 बजे विक्रमजीत सिंह मान ने बेटी अर्शिता के माथे पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। इसके बाद पत्नी किरनदीप कौर की छाती पर गोली मारी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद विक्रमजीत सिंह ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं तीनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा, जिसमें लिखा था कि कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से उसे काफी घाटा हो गया था। इसके बाद भी उसने कारोबार को संभालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस कारण वह खुद और परिवार की जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में एडीसीपी हरपाल सिंह ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है।