फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Elderly man stabbed to death in Faridkot

Faridkot: तेजधार हथियार से वार कर बुजुर्ग की हत्या, बकरी चोरी का विरोध करने पर किया कत्ल

Sat, 07 Mar 2026 12:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 12:58 PM IST
सार

मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी शिनाख्त के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Elderly man stabbed to death in Faridkot
मेजर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट में स्थानीय हरगोबिंदपुर बस्ती में बकरी चोरी का विरोध करने पर एक बुजुर्ग चरवाहे की तेजधार हथियार से वार करते हुए हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मेजर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस मामले में थाना सिटी 2 की पुलिस ने मृतक के बेटे कंवरप्रीत सिंह के बयान पर 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कंवरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसके पिता मेजर सिंह घर के बाहर ही अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बकरियां चोरी करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके पिता मेजर सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए किसी तेजधार हथियार से उनपर वार किए। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने घायल पिता को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


इस मामले में थाना सिटी 2 के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी शिनाख्त के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed