फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead Body of Young Man Found in village dallewal of Punjab

Hoshiarpur: डल्लेवाल के युवक की पत्थर मारकर हत्या, गांव के ही दो युवकों के साथ गया था, जंगल में मिली लाश

Fri, 07 Apr 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 02:12 PM IST
सार

हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक जो युवक राजिंदर को साथ लेकर गए थे, वे भी कल से गायब हैं और दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
Dead Body of Young Man Found in village dallewal of Punjab
मृतक राजिंदर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में गढ़शंकर के गांव डल्लेवाल के युवक की गांव बीनेवाल से सटी हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। नंबरदार हरबंस लाल ने बताया कि राजिंदर कुमार (23) उर्फ रवि पुत्र नसीब चंद निवासी डल्लेवाल को गुरुवार दोपहर गांव डल्लेवाल के ही गगनदीप पुत्र जोगिंद्र व अपने ननिहाल डल्लेवाल में रह रहे विशाल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सासन, हिमाचल प्रदेश अपने साथ बाइक पर लेकर गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने जाते हुए बाइक में अड्डा झूगियां में पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया। वहां गांव की महिला के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्रैशर पर जा रहे है। देर शाम तक वह वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि जब परिवार वालों ने राजिंदर को मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को भी सूचित किया गया। शुक्रवार सुबह गांव के लड़के उसे ढूंढने लगे तो उन्हें बाइक मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' Youtube पर रिलीज, एक घंटे में मिले 2M व्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लड़कों ने जंगल में जाकर देखा तो वहां पर राजिंदर कुमार का शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना पाकर पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक जो युवक राजिंदर को साथ लेकर गए थे, वे भी कल से गायब हैं और दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed