फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Body of Missing Woman found in Gutter of Bio Gas Plant at Batala of Punjab

पंजाब में वारदात: दो दिन से लापता थी महिला, घर में लगे गोबर गैस प्लांट के गटर से मिला शव, भाई ने लगाया आरोप 

Fri, 09 Jul 2021 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक/बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक/बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 05:25 PM IST
सार

25 साल पहले जतिंदर कौर और जसविंदर सिंह की शादी हुई थी। मृतका के भाई के अनुसार, ससुराल वाले उसकी बहन को बहुत परेशान करते थे।
 

विज्ञापन
Body of Missing Woman found in Gutter of Bio Gas Plant at Batala of Punjab
डेरा बाबा नानक में गोबर गैस प्लांट के गटर में मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के डेरा बाबा नानक के गांव सर्फ कोट में दो दिन से लापता महिला का शव घर में ही लगे गोबर गैस प्लांट के गटर से मिला। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मृतका के पति, देवर और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सर्फ कोट निवासी जतिंदर कौर (45) सात जुलाई से लापता थी। उसकी गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए। शुक्रवार को डेरा बाबा नानक पुलिस ने महिला के शव को उसी के घर में लगे गोबर गैस प्लांट के गटर से निकाला। हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में मृतका जतिंदर कौर के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि करीब 25 साल पहले उसकी बहन की शादी जसविंदर सिंह निवासी सर्फ कोट के साथ हुई थी। सात जुलाई को उनको बताया गया कि जतिंदर कौर लापता है। लापता की सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई। वह बहन के ससुराल परिवार के साथ जतिंदर कौर की तलाश में लग गया। गुरुवार देर शाम को उनको पता चला कि उनकी बहन का शव घर में बने गोबर गैस प्लांट के गटर से मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति जसविंदर सिंह, देवर हरपाल सिंह और ननद बलजीत कौर ने जतिंदर कौर की हत्या करके उसे गोबर गैस प्लांट के गटर में फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन से अक्सर झगड़ता रहता था। ननद भी उसकी पिटाई करवाती थी, जिससे जतिंदर कौर परेशान रहती थी।


डेरा बाबा नानक के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मृतका के पति जसविंदर सिंह निवासी सर्फ कोट, देवर हरपाल सिंह और ननद बलजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed