फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bihar students attacked in Guru Kashi University in Bathinda

पंजाब में बिहार के छात्रों के बीच खूनी झड़प: हॉस्टल में तोड़फोड़, बिहार के डिप्टी सीएम ने AAP सरकार के घेरा

Fri, 21 Mar 2025 08:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 08:38 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पर कुछ स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। आरोप है कि 22 से ज्यादा स्थानीय स्टूडेंट हॉस्टल में घुस गए थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगा अगले दिन जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Bihar students attacked in Guru Kashi University in Bathinda
गुरु काशी यूनिवर्सिटी में दो छात्रों के गुटों में झगड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में दो छात्रों के गुटों के झगड़े में कई छात्र घायल हो गए। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में एक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान बिहार से पंजाब में पढ़ने आए छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे व पत्थर बरसे। घटना बुधवार की बताई जा रही। हालांकि इस घटना में पंजाब से संबंधित कुछ छात्र भी शामिल हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का एक विडियो वायरल हुए, जिनमें बताया गया कि पंजाब में बिहार के छात्रों पर हमले हो रहे हैं। इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पंजाब सरकार पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में कहा कि बिहार के ही छात्रों के बीच दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद मामला सुलझा लिया गया लेकिन गत दिवस छात्रों ने घटना को लेकर हॉस्टल में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले कई छात्रों को निलंबित कर दिया है। इसमें अभी निलंबित छात्रों के नाम सामने नहीं आए हैं। 

विज्ञापन

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की छात्रों की सुरक्षा की मांग 
जानकारी अनुसार यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पर कुछ स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। आरोप है कि 22 से ज्यादा स्थानीय स्टूडेंट हॉस्टल में घुस गए थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगा अगले दिन जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। इसी बीच इस घटना को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। सम्राट ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि पंजाब के बठिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। बिहार के कई युवा इस घटना में घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब गुंडागर्दी का गढ़ बन गया है। आप-दा पार्टी ने पंजाब में जातीय और अन्य राज्यों के प्रति वैमनस्य को बढ़ाने का काम किया है। मेरी मांग है कि पंजाब सरकार बिहार के छात्रों को तुरंत सुरक्षा प्रदान करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

बिहार के छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प
वहीं इस राजनीतिक हमले के बाद यूनिवर्सिटी वॉइस चांसलर डॉ. एसके बावा ने कहा कि ये झगड़ा पंजाबियों और बिहार के स्टूडेंट्स के बीच नहीं हुआ। बिहार के स्टूडेंट्स के 2 गुट ही आपस में भिड़े थे। जिसमें एक गुट ने पंजाब युवक भी शामिल थे। यूनिवर्सिटी ने दोनों गुटों के स्टूडेंट्स को आइडेंटिफाई कर लिया है और सभी स्टूडेंट्स को रेस्टिकेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन कर रहा घटना की जांच
वहीं बताया जा रहा है कि यह घटना पंजाब बनाम बिहार होने के पीछे बिहार के स्टूडेंट्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब सरकार और बिहार सरकार से मदद करने की अपील रही। इस अपील को बिना किसी जांच के अनुमान के बाद आगे दो राज्यों के छात्रों का करार दे दिया गया। वही इन घटनाओं के मद्देनजर यूनिवसिर्टी स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

बिहार के छात्रों के बीच हुई गलतफहमी
यूनिवर्सिटी के कार्यकारी उप कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न राज्यों के छात्रों द्वारा अपने राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाए गए। जिसमें बिहार के छात्रों के बीच गलतफहमी हो गई और थोड़ी बहुत मारपीट हो गई। जिसे विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बैठक के बाद सुलझा लिया है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे विश्वविद्यालय में हुई मारपीट के हैं। उन्होंने कहा कृपया इस पर विश्वास न करें। वर्तमान में विश्वविद्यालय में पूर्ण शांति एवं सुरक्षित वातावरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed