फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda Robbery gang busted one arrested in police encounter

Bathinda: लूट गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस से मुठभेड़ में एक गिरफ्तार; यात्रियों को लूटने की बना रहे थे योजना

Tue, 17 Feb 2026 07:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 07:48 AM IST
सार

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bathinda Robbery gang busted one arrested in police encounter
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर परविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं। ये आरोपी स्टेशन से संतपुरा रोड और गोल डिग्गी की ओर पैदल जाने वाले यात्रियों को डराकर उनसे नकदी और कीमती सामान छीन लेते थे।
विज्ञापन




आरोपी अस्पताल बाजार के नजदीक परलज कंपनी की एक सुनसान इमारत में छिपे हुए हैं। सभी युवक अवैध हथियारों से लैस हैं और नशे के आदी हैं। वे लूट की रकम से अवैध हथियार और मादक पदार्थ खरीदकर नशा करते थे। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रेड की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान आरोपी नीरज शर्मा उर्फ कालू ने पुलिस पार्टी पर एक फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें नीरज शर्मा की बाईं टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) और 111 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 तथा एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।


पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय लूटपाट करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed