{"_id":"63d8d548ee981d4bd45629d6","slug":"attempted-to-rob-grocery-merchant-in-amritsar-of-punjab-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश, चलाई गोली, राहगीर को लगी, लुटेरे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतसर में किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश, चलाई गोली, राहगीर को लगी, लुटेरे फरार
Tue, 31 Jan 2023 02:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:16 PM IST
सार
लूटेरों द्वारा चलाई गोली से एक राहगीर घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगी बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में स्थानीय नमक मंडी क्षेत्र में सोमवार को देर रात लुटेरों ने एक किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश की। घटना के दौरान लुटेरों और व्यापारी आपस में हाथोपाई भी होती रही। इसी दौरान लुटेरों ने अपने पकड़े जाने से बचाव करते हुए गोली चला दी।
विज्ञापन
लुटेरों की गोली एक रास्ते में चले व्यक्ति को लगी। जो मौके पर घायल हो गया। घायल की पहचान इलाके की ही गली मस्तगढ़ निवासी गोपाल उर्फ बाबी के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नमक मंडी के सत्तोवाला बाजार में स्थित विक्की करियाना स्टोर को अज्ञात लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। दुकानदार विक्की ने कहा कि देर रात्रि जब व दुकान बंद कर जाने की तैयारी कर रहे थे तो युवक उनकी दुकान पर आए और पैसे देने की मांग करने लगे। उनके हाथों में रिवाल्वर थे। जब उसने पैसे मांगने का कारण पूछा तो लुटेरों ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान अपने पकड़े जाने के बचाव को लेकर गोली चला दी। गोली रास्ते में जा रहे गोपाल नाम के व्यक्ति को लगी है। इसी के चलते लुटेरे भागने में सफल हो गए। आरोपियों का एक साथ थोड़ी दूर एक्टिवा लेकर खडा था। जो बाद में अपने दोनो साथियों को लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गेट हकीमा थाना के सब इंस्पेक्टर तिरलोक सिंह पहुंच गए। पुलिस ने करियाना व्यापारी के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।