{"_id":"62adf7e026ea313ec9582da2","slug":"asi-posted-at-jaito-police-station-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: थाना जैतो का एएसआई रिश्वत लेते काबू, आप विधायक ने शिकायत पर की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot News: थाना जैतो का एएसआई रिश्वत लेते काबू, आप विधायक ने शिकायत पर की कार्रवाई
Sat, 18 Jun 2022 09:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:35 PM IST
सार
गांव रोड़ीकपूरा के रहने वाले मिनी बस मालिक गुरजंट सिंह के सड़क हादसे से जुड़े एक केस में मदद करने के नाम पर थाना जैतो के एएसआई काहन सिंह ने छह हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह तीन हजार का भुगतान हासिल कर चुका है और बाकी की तीन हजार की रकम के लिए उसे परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
जैतो का एएसआई रिश्वत लेते काबू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैतो के आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह ने शनिवार को थाना जैतो में तैनात एक एएसआई काहन सिंह को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। एएसआई ने यह रकम सड़क हादसे से सम्बंधित एक केस में बस की जमानत करने के नाम पर मांगी थी।
विज्ञापन
मामला ध्यान में आने के बाद विधायक ने पांच-पांच सौ के छह नोटों के नंबर नोट करके शिकायतकर्ता को सौंपे और जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से यह रुपये लेकर जेब में डाले तो विधायक की तरफ थाने में पहुंच कर एएसआई की जेब से रुपये बरामद किए गए। इस मामले में विधायक ने एसएसपी फरीदकोट अनवीत कौर सिद्धू को एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव रोड़ीकपूरा के रहने वाले मिनी बस मालिक गुरजंट सिंह के सड़क हादसे से जुड़े एक केस में मदद करने के नाम पर थाना जैतो के एएसआई काहन सिंह ने छह हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह तीन हजार का भुगतान हासिल कर चुका है और बाकी की तीन हजार की रकम के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। इस बात से परेशान होकर गुरजंट सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी जिन्होंने गुरजंट सिंह को खुद रकम देकर थाने भेजा।
विज्ञापन
जैसे ही एएसआई काहन सिंह ने गुरजंट सिंह से पैसे लेकर जेब में डाले तो विधायक ने छापा मारकर रकम को उसकी जेब से बरामद कर लिया। इस मामले में विधायक ने कहा कि सरकार बनते ही उन्होंने थाना जैतो में पहुंच कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नसीहत देकर आह्वान किया था कि वह रिश्वत लेना बंद कर दें और अब ऐसे अधिकारियों को बख्शे जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने आरोपी एएसआई काहन सिंह के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसएसपी को लिखित रूप से सिफारिश कर दी है।