{"_id":"64803713e62fd12b190cbdc1","slug":"accused-absconded-from-civil-hospital-by-climbing-over-wall-with-handcuffs-in-kapurthala-of-punjab-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला में सिविल अस्पताल से आरोपी दीवार फांदकर हथकड़ी सहित फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कपूरथला में सिविल अस्पताल से आरोपी दीवार फांदकर हथकड़ी सहित फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Wed, 07 Jun 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:21 PM IST
सार
कपूरथला थाना सदर पुलिस ने एसी कंप्रेसर चोरी के आरोप में एक आरोपी जोधा सिंह निवासी खानपुर को काबू किया था। जिसके खिलाफ एफआईआर न. 44 थाना सदर में दर्ज है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम सिविल अस्पताल कपूरथला आई।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में एक दिन पहले तीन दिन में ही चोरी के आरोपियों को लाखों की नकदी समेत गिरफ्तार करके एसपी-जांच रमनिंदर सिंह पुलिस की पीठ थपथपा रहे थे।उसकी पोल अगली ही दिन उस समय खुल गई जब थाना सदर की पुलिस की हिरासत से एक चोरी का आरोपी हथकड़ी समेत सिविल अस्पताल कपूरथला से दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
फरारी से हुई पुलिस की किरकिरी
घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, वहीं थाना सदर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को 15 मिनट में ही मोहब्बत नगर से काबू किए जाने का दावा किया है। लेकिन इस फरारी से पुलिस की किरकिरी भी हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस ने एसी कंप्रेसर चोरी के आरोप में एक आरोपी जोधा सिंह निवासी खानपुर को काबू किया था। जिसके खिलाफ एफआईआर न. 44 थाना सदर में दर्ज है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम सिविल अस्पताल कपूरथला आई। सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के उपरांत चोरी का आरोपी जोधा सिंह पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी के नजदीक से दीवार फांदकर भाग गया। जिसका पुलिस टीम ने तुरंत पीछा करते हुए साथ लगते क्षेत्र मोहब्बत नगर से 15 मिनट बाद काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि सदर प्रभारी सोनामदीप कौर ने भी की है। वहीं एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने इस घटना की किसी भी तरह की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन