{"_id":"60814f308ebc3e8d3155f907","slug":"a-woman-found-murdered-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: खेत में मिला महिला का शव, सिर से सटाकर मारी गई आठ गोली, पति से चल रहा था तलाक का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर: खेत में मिला महिला का शव, सिर से सटाकर मारी गई आठ गोली, पति से चल रहा था तलाक का केस
Thu, 22 Apr 2021 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:55 PM IST
सार
करीब दो माह पहले मनप्रीत ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें उसने एक पुलिस हेड कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर 3 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया था जिसकी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर के टांडा रोड पर अड्डा सीकरी के करीब गांव बूरे राजपूतां के खेतों में गांव खडियाला सैनियां निवासी एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला के सिर में 8 गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतका मनप्रीत कौर दो बच्चों की मां थी और उसका पति राशपाल कुवैत में रहता है, जिसके साथ उसका तलाक का केस चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक करीब 2 माह पहले मनप्रीत ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें उसने एक हेड कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर 3 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया था जिसकी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने महिला के सिर में 8 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला का तलाक का केस चल रहा था और किसी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी और उसके साथ भी इसकी अनबन चल रही थी। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी आरपीएस संधू ने बताया कि मौका-ए-वारदात से पुलिस को .32 बोर के 4 खोल भी मिले हैं जबकि मृतका के सिर में गोलियों के 8 घाव हैं। उन्होंने बताया कि मनप्रीत कौर की ओर से पुलिसकर्मी के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच भी जारी है। उन्होंने कहा कि उसे बिल्कुल करीब से गोली मारी गई है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।