फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   3 accused of making Fake RC, insurance arrested In Punjab

जगरांव: जाली आरसी, इंश्योरेंस बनाने वाले 3 आरोपियों से 9 वाहन, 5 आरसी बरामद

Wed, 21 Sep 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 08:26 PM IST
सार

आरोपी अपना गोरखधंधा तहसील कांप्लेक्स के अंदर ही चला रहे थे। इसके अलावा 2 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 2 प्रिंटर, 1 हार्ड ड्राइव भी मिली है।

विज्ञापन
3 accused of making Fake RC, insurance arrested In Punjab
आरोपियों से बरामद वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जगरांव में स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार की जाली आरसी, डुप्लीकेट इंश्योरेंस एवं जन्म मृत्यु के जाली सर्टिफिकेट तैयार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले काबू किए। 3 नौसरबाजों से लुधियाना ग्रामीण पुलिस के पूछताछ के दौरान 9 वाहनों सहित 5 जाली आरसी, 2 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 2 प्रिंटर, 1 हार्ड ड्राइव बरामद की हैं।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस लाइन में रखी प्रेसवार्ता के दौरान लुधियाना ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस की एसआई कमलदीप कौर ने मिली सूचना के आधार पर जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस बनाने वाले 3 नौसरबाजों को काबू किया था। 
विज्ञापन


पकड़े गए 3 आरोपियों से जब सीआईए स्टाफ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को पुलिस ने आरोपियों से जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस तैयार करने वाले साजो सामान के साथ 9 वाहन और 5 जाली आरसी भी बरामद की हैं। लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तहसील कांपलेक्स के अंदर बैठे ही अपना यह गोरखधंधा चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार को झटका, राज्यपाल ने रद्द किया विशेष सत्र

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया 1 आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ राजा तहसील कांप्लेक्स में ही अपने चेंबर में, दूसरा आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा तहसील कांपलेक्स में प्राइवेट तौर पर टाइपिस्ट का काम करता था एवं तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम करता था।


एसएसपी लुधियाना ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी आपसी मिलीभगत के चलते भोले भाले लोगों को गुमराह कर कम दाम पर उनके वाहनों की जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस तैयार कर देकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने का काम करते थे।

पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 1 छोटा हाथी टाटा एस, 2 मारुति कार, 1 सेंट्रो कार, 1 वरना, 2 बुलेट मोटरसाइकिल, 1 बजाज चेतक स्कूटर, 1 होंडा कंपनी की स्कूटी के अलावा 5 जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस तैयार करने के लिए आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले 2 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 2 प्रिंटर 1 हार्ड ड्राइव भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है और रिमांड दौरान पुलिस को आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed