फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Zero tolerance against gangsters Punjab Police is fully capable

गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम, गोलियां चलाने वाले को उसी की भाषा में देंगे जवाब

Mon, 12 Jan 2026 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Jan 2026 08:25 PM IST
सार

पंजाब सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि जो भी व्यक्ति गोलियां चलाएगा या हिंसा करेगा, उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Zero tolerance against gangsters Punjab Police is fully capable
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और कानून व्यवस्था पूरी तरह काबू में है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को अपने हाथों में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता अमन-कानून की स्थिति पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति गोलियां चलाएगा या हिंसा करेगा, उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरपंच हत्या केस का हवाला देते हुए पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, दूसरे राज्यों तक मुलजिमों का पीछा किया और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को पनाह देने वाले व्यक्ति को भी काबू कर लिया गया है और अब शूटरों को पंजाब लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पुलिस पर गोलियां चलाने वाले गोदारा गैंग से जुड़े दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह स्पोर्ट्स प्रमोटर राणा बलाचौरिया से जुड़े मोहाली गोलीबारी मामले में दोनों शूटरों को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।

पन्नू ने गैंगस्टरों और शूटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो यह समझते हैं कि वे पंजाब में अपराध करके दूसरे राज्यों में छुप सकते हैं, वे बड़ी गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी राज्य में जाकर उनका पीछा करेगी और उन्हें गिरफ्तार करेगी।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के बारे में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पन्नू ने स्पष्ट किया कि इसी टास्क फोर्स ने अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मजबूत किया गया है और उन्हें खुली छूट दी गई है कि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

पन्नू ने कहा कि विपक्षी नेता इस बात को कभी स्वीकार नहीं करते कि पंजाब पुलिस 24 घंटों के अंदर केस हल करती है और दोषियों को सजा दिलवाती है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब पुलिस के पास आधुनिक वाहन, उन्नत निगरानी प्रणाली और नवीनतम तकनीक मौजूद है, जिससे वह हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सीमावर्ती सूबा होने के कारण पंजाब की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि कुछ ताकतें बार-बार शांति भंग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।

नशे के खिलाफ सरकार की जंग का हवाला देते हुए पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई भी योजनाबद्ध और निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि फिरौती, गोलीबारी या डराने-धमकाने की कोशिश करने वाले पंजाब पुलिस के फैसलाकुन जवाब के लिए तैयार रहें।


उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के उलट, मान सरकार गैंगस्टरों को सरपरस्ती नहीं देती और न ही उनसे किसी तरह का कोई संबंध या तस्वीरें हैं। पन्नू ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, वह किसी भी परिवार से संबंधित हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed