फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young woman murdered in love marriage case at Punjab

Punjab: बेटी ने किया था प्रेम विवाह, परिजनों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; पिता समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 08:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

प्रेम विवाह के मामले में पंचायती समझौते के बाद भी परिजनों ने युवती की हत्या कर दी। वहीं, युवक जान बचाकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Young woman murdered in love marriage case at Punjab
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकदीप कौर की हत्या के मामले में कोटकपूरा सिटी पुलिस ने उसके पिता समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महकदीप ने करीब डेढ़ माह पहले परिवार की इच्छा के खिलाफ अपने ही गांव के जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

विज्ञापन


दंपती ने हाईकोर्ट का खटखटाया था दरवाजा 
पुलिस के मुताबिक, दंपती ने सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। बाद में पंचायती समझौते के आधार पर दोनों गांव छोड़कर भाई रूपा में जगदीप की बहन के घर रहने लगे। 20 जुलाई को महकदीप की मां और भाई ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। रास्ते में ही परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को घेर लिया। 
विज्ञापन


युवती की चाकू मारकर हत्या 
जगदीप किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि महकदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कोटकपूरा में नेशनल हाईवे के पास खेतों में फेंक दिया गया। जगदीप के बयान पर पुलिस ने युवती के पिता वकील सिंह, ताया गुरप्रीत सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, बुआ के बेटे दिलबाग सिंह और पिता के दोस्त सुक्खा सिंह को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed