फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   World Bank President Ajay Banga expresses concern over Punjab agriculture and youth

पंजाब के युवा बेच रहे पुश्तैनी जमीनें: वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष ने जताई चिंता, क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष?

Tue, 23 Jun 2026 08:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

पंजाब के युवा अपने हाई लाइफ स्टाइल से कंगाल हो रहे हैं। इसको लेकर वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा युवा अपनी पुश्तैनी जमीन बेच रहे हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
World Bank President Ajay Banga expresses concern over Punjab agriculture and youth
पंजाब की जवानी और किसानी को लेकर वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष ने जताई चिंता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पंजाब की किसानी और जवानी पर चिंता जाहिर की है। एक डिबेट के दौरान उन्होंने पंजाब में कृषि अर्थव्यवस्थाओं के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र किया है। उधर, भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी उन्हें पत्र लिखकर इन मुद्दों पर संवाद की पेशकश रखी है।
विज्ञापन


पंजाब के युवा बेच रहे अपनी जमीनें
बंगा ने पिछले दिनों डिबेट के दौरान कहा था कि पंजाब, जिसे कभी भारत में खेती-बाड़ी का मुख्य केंद्र माना जाता था, वहां कुछ युवा जो अपनी पुश्तैनी जमीन बेच रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी-खासी रकम तो मिलती है लेकिन वे अक्सर उसे जल्द ही कंज्यूमर गुड्स और लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों में उड़ा देते हैं।
विज्ञापन


युवा हाई लाइफ स्टाइल से हो रहे कंगाल 
बंगा ने कहा, पंजाब में जहां ऐसे युवा मिल जाएंगे जिन्होंने अभी-अभी अपनी जमीन बेची है। वे चार साल तक अमीर रहते हैं मगर अपने लाइफ स्टाइल की वजह से जल्द ही कंगाल हो जाते हैं और फिर गिग जॉब्स (अस्थाई काम) की तलाश करने लगते हैं। बंगा ने कहा कि पंजाब में किसान अपनी मांगों के संदर्भ में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?
उधर, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने इस संदर्भ में कहा, बंगा के विचारों ने पंजाब की आर्थिक वास्तविकताओं पर एक महत्वपूर्ण चर्चा को जन्म दिया है। यह चर्चा जो राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय गंभीर और विचारपूर्ण संवाद की मांग करती है। ढिल्लों ने कहा, पंजाब के परिवार किसी व्यक्तिगत संकट से अलग होकर नहीं जूझ रहे बल्कि वे एक बड़े आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। अनेक ग्रामीण समुदाय पारंपरिक कृषि व्यवस्था से दूर जा रहे हैं लेकिन उनके पास वैकल्पिक आजीविका, कौशल विकास के अवसर या वित्तीय सहायता के पर्याप्त साधन नहीं हैं। 

यह शासन की विफलता है, जिसकी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार को लेनी चाहिए। ढिल्लों ने अजय बंगा को सीधे संवाद करने का निमंत्रण दिया, ताकि राज्य की चुनौतियों और संभावनाओं के प्रति उनकी समझ पंजाब की वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed