फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman dies while dancing on Karva Chauth in Barnala

नाचते-नाचते महिला की माैत: बरनाला में करवाचौथ पर महिला को पड़ा दिल का दौरा, औंधे मुंह मंच पर गिरी; Video

Mon, 13 Oct 2025 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

तपा मंडी के रहने वाले समाजसेवी तरसेम लाल की पत्नी आशा रानी करवाचाैथ पर एक आयोजन में गई थीं। वहां डांस करते समय उन्हें अचानक दिल का दाैरा पड़ा और उनकी माैके पर ही माैत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies while dancing on Karva Chauth in Barnala
आशा रानी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला के तपा में करवाचौथ पर दिल का दौरा पड़ने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तपा निवासी 59 वर्षीय आशा रानी के रूप में हुई है। वे अपनी सहेलियों के साथ नाच रही थी। अचानक ही वे गिर गई और उनकी माैत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन




तपा मंडी निवासी तरसेम लाल की पत्नी आशा रानी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचाैथ का व्रत रखा था। रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। इस दाैरान आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाचकर खुशियां मना रही थीं। लेकिन नाचते-नाचते उन्हें अचानक दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 तरसेम लाल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शहर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed