फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman arrested in Firozpur for sending Army information to Pakistan

पंजाब में महिला गिरफ्तार: पाकिस्तान को सैन्य खुफिया जानकारी भेजने का आरोप, दो सैन्यकर्मी भी नामजद

Sat, 10 Oct 2026 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

फिरोजपुर में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर सैन्य सूचनाओं को पाकिस्तान भेजने का आरोप है। वहीं, मामले में दो सैनिकों को भी नामजद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Woman arrested in Firozpur for sending Army information to Pakistan
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ने फिरोजपुर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजने के आरोप में फरीदकोट निवासी गुरनूर सिद्धू को गिरफ्तार किया है। मामले में भारत-चीन सीमा पर तैनात दो सैन्यकर्मियों को भी नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का में तीनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 8 अक्तूबर को फिरोजपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी कथित तौर पर आपस में मिलकर पाकिस्तानी एजेंसियों तक सैन्य क्षेत्रों और छावनियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे। 
विज्ञापन


आरोपी महिला गिरफ्तार
आरोप है कि सैन्यकर्मी जानकारी जुटाते थे, जबकि गुरनूर सिद्धू मोबाइल फोन, टैब और इंटरनेट के माध्यम से इन्हें पाकिस्तान भेजने में मदद करती थी। पुलिस ने गुरनूर सिद्धू को फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर रोड के पास निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच 
सूत्रों के अनुसार, महिला मूल रूप से फिरोजपुर की निवासी है और उसने फरीदकोट निवासी होने के कथित फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि कहीं फरीदकोट सैन्य छावनी से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भी पाकिस्तान तो नहीं भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed