{"_id":"69004db47397db22cb08d583","slug":"weather-in-punjab-amritsar-temperature-below-normal-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ी ठंडक: अमृतसर का तापमान सामान्य से नीचे, आने वाले छह दिन बरसात के आसार भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़ी ठंडक: अमृतसर का तापमान सामान्य से नीचे, आने वाले छह दिन बरसात के आसार भी नहीं
Tue, 28 Oct 2025 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:46 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ने लगी ठंडक
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम पारा 0.4 डिग्री गिरा। वहीं न्यूनतम पारे में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। अमृतसर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक, यह पश्चिमी विक्षोभ इतना मजबूत नहीं है, इसलिए फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब पंजाब के तापमान में धीरे-धीरे कमी का सिलसिला जारी रहेगा। नवंबर महीने के मध्य तक पंजाब में ठंड दस्तक दे सकती है।
पंजाब में सबसे अधिक 33.6 डिग्री का अधिकतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। सबसे कम 15 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा, फरीदकोट व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। सोमवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 29.8 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 31.2 डिग्री, पटियाला का 32.4 डिग्री, पठानकोट का 30.5 डिग्री, फरीदकोट का 30.5 डिग्री, गुरदासपुर का 30.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.7 डिग्री, फाजिल्का का 31.7 डिग्री, होशियारपुर का 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री, लुधियाना का 15.6 डिग्री, पटियाला का 16.6 डिग्री, पठानकोट का 15.7 डिग्री, एसबीएस नगर का 15.8 डिग्री, फिरोजपुर का 16.0 डिग्री, होशियारपुर का 15.7 डिग्री दर्ज किया गया।