फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vigilance raid at Gilco company owner's house: Ranjit Singh Gill had joined BJP a day before

Chandigarh: गिल्को कंपनी के मालिक के घर विजिलेंस की रेड, एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे रणजीत सिंह गिल

Sat, 02 Aug 2025 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:51 AM IST
सार

रणजीत सिंह गिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी, आज पंजाब विजिलेंस की टीम ने उनके घर और ऑफिस पर रेड कर दी।

विज्ञापन
Vigilance raid at Gilco company owner's house: Ranjit Singh Gill had joined BJP a day before
रणजीत सिंह गिल का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ने गिल्को कंपनी के मालिक रणजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा है। यह छापा उनके भाजपा में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद मारा गया है। 
विज्ञापन

गिल ने सीएम सैनी की मौजूदगी में ज्वाइन की थी भाजपा 

पूर्व अकाली नेता रणजीत सिंह गिल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी। अकाली दल छोड़ने के करीब 14 दिन बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सीएम सैनी के निवास पर पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

बीते दिनों आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के इस्तीफे के दौरान यह सियासी कयास लगाए जा रहे थे कि गिल आप का दामन थाम सकते हैं, लेकिन आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर लिया गया। 

बता दें अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं। बीते दिनों रणजीत सिंह गिल ने इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रदेश और खरड़ हल्के के हित में बड़ा सियासी फैसला लेंगे। रणजीत सिंह गिल के भाजपा में जाते ही एक बार फिर अकाली - भाजपा गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

सियासी माहिरों की माने तो 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अकाली और भाजपा गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ते नजर आएंगे। यहां तक चर्चा ये भी है कि गिल के भाजपा में जाने के पीछे भी गठबंधन की शुरुआत की अहम कड़ी मानी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed