फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   UP Deputy CM Brajesh Pathak Uttar Pradesh model needs to save Punjab from drug smugglers

पंजाब को बचाने के लिए यूपी मॉडल जरूरी: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मान-केजरीवाल पर साधा निशाना

Mon, 28 Sep 2026 10:52 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कई दावे कर चुकी है, लेकिन जमीन पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी सरकार की है और केजरीवाल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन
UP Deputy CM Brajesh Pathak Uttar Pradesh model needs to save Punjab from drug smugglers
ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंजाब को नशा तस्करों से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश मॉडल लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए कार्रवाई की गई है। इसी तरह पंजाब में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पाठक सुनाम में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान रैली को संबोधित कर रहे थे।

लहरा, शुतराना और समाना में भी निकली यात्रा
रविवार को लहरा, शुतराना और समाना में भी यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संगरूर की जिला भाजपा प्रधान दमन बाजवा, यात्रा के संयोजक दयाल सिंह सोढी, सोमनाथ, राम दहिया, सुरेश राठी, पूर्व भाजपा प्रधान अमृतराज चट्ठा, प्रेम जुगलानी, कुलभूषण, ऋषिपाल और हरदीप सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। पाठक ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के कारण युवाओं की जान जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन


पंजाब सरकार पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप
पाठक ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कई दावे कर चुकी है, लेकिन जमीन पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी सरकार की है और केजरीवाल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को बुरे दिनों से निकालने की यात्रा : केवल सिंह
पूर्व सांसद केवल सिंह ने कहा कि यह यात्रा पंजाब को उसके बुरे दिनों से बाहर निकालने की यात्रा है। भाजपा ही पंजाब को उसका खोया गौरव लौटा सकती है। जिला भाजपा प्रधान दमन बाजवा ने कहा कि जनता का मौजूदा राज्य सरकार से भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed