{"_id":"6885b0f8597ace52fd0d1853","slug":"five-arms-smugglers-linked-to-pakistan-isi-arrested-in-punjab-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, 104 कारतूस, 7.50 लाख ड्रग मनी, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, 104 कारतूस, 7.50 लाख ड्रग मनी, पांच तस्कर गिरफ्तार
Sun, 27 Jul 2025 11:43 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:43 AM IST
सार
पंजाब में पाकिस्तान व आईएसआई से जुड़े पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पांचों अमृतसर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की गई है। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। जिला देहाती पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के नाम जोबन सिंह, गोरा सिंह, शानशेन, सनी और जसप्रीत है। यह सभी आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं। तस्करों से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों और ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल और दो मैगजीन, दो ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और चार मैगजीन, एके राइफल के 90 जिंदा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस (9 एमएम), 7.50 लाख की ड्रग मनी, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से सीधे संबंध थे। पकड़ी गई खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक सहयोगी नव पंडोरी को पहुंचाई जानी थी, जो एक व्यापक आतंकवादी व गैंगस्टर से संबंधित है। पकड़े गए इन सभी तस्करों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही उनके और भी साथियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन