फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two accused arrested in arms smuggling case

हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा: दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा नेटवर्क; पिस्तौल व हैंड ग्रेनेड बरामद

Thu, 18 Jun 2026 10:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:55 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अब तक पाकिस्तान से भेजी गई छह खेपों को सीमा क्षेत्र से उठाकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा चुके थे।
 

विज्ञापन
Two accused arrested in arms smuggling case
हथियार तस्करी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर सीमावर्ती जिला पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से संचालित हथियार तस्करी और आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अब तक पाकिस्तान से भेजी गई छह खेपों को सीमा क्षेत्र से उठाकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा चुके थे।

विज्ञापन


हैंड ग्रेनेड और विदेशी पिस्तौल बरामद 
पुलिस ने दविंदर सिंह निवासी गांव चुग और राजविंदर सिंह निवासी गांव सुर सिंह को गिरफ्तार कर पहले दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर सात विदेशी पिस्तौल भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार इस बार भेजी गई खेप बरामद होने से संभावित बड़ी वारदात टल गई।

विज्ञापन

जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ 
थाना घरिंडा में दर्ज मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद हरवंत सिंह उर्फ हैरी कथित तौर पर विदेश में बैठे आतंकी और गैंगस्टर हैप्पी पाछिया के संपर्क में था। उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक 9 जून को दोनों आरोपी एक कार में सवार होकर गांव खासा के पास मौजूद थे। गुप्त सूचना मिलने पर डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा की अगुवाई में कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से सीमा क्षेत्र की लोकेशन साझा की जाती थी। 

वे खेतों से खेप उठाकर अमृतसर शहर के विभिन्न स्थानों और टोल प्लाजा के पास बैग में रख देते थे। इसके बाद फोटो और लोकेशन पाकिस्तान भेज दी जाती थी। बाद में कोई अन्य व्यक्ति हथियारों की खेप उठा लेता था। पुलिस के अनुसार इस तरीके से नेटवर्क में शामिल लोग एक-दूसरे की पहचान से भी अनजान रहते थे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed