फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Trolley collides with devotees trolley in Mandi Gobindgarh two people died

दर्दनाक: शहीदी सभा से आ रही श्रद्धालुओं की ट्राली से टकराया ट्राला, दो लोगों की मौके पर मौत, 10 लोग घायल

Wed, 25 Dec 2024 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मंडी गोबिंदगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी गोबिंदगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 09:45 PM IST
सार

मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Trolley collides with devotees trolley in Mandi Gobindgarh two people died
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब शहीदी सभा में माथा टेकने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार की रात करीब 10 बजे मंडी गोबिंदगढ़ भयानक हादसे का शिकार हो गई। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी जीपीएस स्कूल नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। ट्राले की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारू (32 वर्ष) और सुरिंदर सिंह (15) के रूप में हुई जोकि खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है। वहां पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मृतक सुरिंदर सिंह के दादा माहल सिंह ने बताया कि उनके गांव से सभी लोग माथा टेकने के लिए फतेहगढ़ साहिब आए थे। रात को उन्हें घर पर फोन आया कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर आए तो पता चला कि उनके पोते की मौत हो गई। उनके एक पड़ोसी की भी मौत हो गई। घायलों को पहले खन्ना लुधियाना के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था वहां से अमृतसर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed