फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tires of HRTC bus going from Sandhol to Delhi caught fire

HRTC बस में लगी आग: खचाखच भरी थी बस... निकलने लगा धुआं और चीखने-चिल्लाने लगे यात्री, नंगल डैम के पास हादसा

Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस मंडी के संधोल से दिल्ली जा रही थी। नंगल डैम के निकट पंहुचते ही बस के टायरों से धुंआ उठते देख यात्रियों ने शोर मचाया। 

विज्ञापन
Tires of HRTC bus going from Sandhol to Delhi caught fire
बस के टायरों में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। एचआरटीसी की यह बस दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा तो बस में सवार यात्रियों ने शोर मचाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बस से बाहर उतार दिया गया। हादसा सोमवार रात पंजाब के नंगल डैम के पास हुआ है।
विज्ञापन


नंगल डैम के पास देर रात सवारियों से फुल एचआरटीसी की बस के टायरों में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में सवारियों को बस से उतारा गया। इसके बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में बैठा कर आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार की रात एचआरटीसी की हमीरपुर डिपो की बस मंडी के संधोल से दिल्ली जा रही थी। नंगल डैम के पास पंहुचते ही बस के टायरों से धुंआ उठते देख बस के यात्रियों ने शोर मचाया। इस पर बस चालक सलीम मुहम्मद ने बस को रोककर सवारियों को उतारा। तब तक टायरों में आग भड़क चुकी थी। लोगों ने एनएफएल के अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों के पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक सलीम मुहम्मद ने बताया कि टायरों को खोल कर जांच करने पर ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी। उधर, एनएफएल अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र मट्टू ने कहा कि अगर उनकी टीम मौके पर आकर आग पर काबू न पाती तो नुकसान अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed