Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three people died due to drowning in flood waters in Punjab

Punjab Flood: बाढ़ के पानी में समा गई 3 जिंदगियां, फगवाड़ा में भाई-बहन की मौत, फिरोजपुर में पानी में डूबा सख्श

Sun, 07 Sep 2025 10:39 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Sep 2025 10:39 AM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में बाढ़ के पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। फिरोजपुर में पत्नी के लिए दवाई लेकर लौट रहा व्यक्ति भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three people died due to drowning in flood waters in Punjab
मृतक भाई-बहन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बाढ़ विनाशकारी बाढ़ लोगों की जिंदगियां लील रही है। महा जलप्रलय के बीच तीन लोगों की मौत हो गई। फगवाड़ा में भाई-बहन की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं फिरोजपुर में पत्नी को दवा लेकर लौट रहे व्यक्ति की गहरे गड्ढे में गिर कर डूबने से मौत हो गई। इस तरह अभी तक पंजाब में बाढ़ से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 50 हो गया है। 

विज्ञापन


फगवाड़ा के गांव दुगां में बाढ़ के पानी में डूबने से बहन-भाई की मौत से पूरे गांव में मामत पसर गया है। मृतकों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपा (36) और प्रीति (27) पुत्री बलराम कुमार निवासी गांव ऊंचा जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों बहन भाई साइकिल पर सवार होकर फगवाड़ा के गांव रानीपुर में दवाई लेने जा रहे थे। चिटी बेंई पार करते समय साइकिल स्लिप हो जाने पर वह दोनों बाढ़ के पानी से भरी बेंई में गिर गए। लोगों ने दोनों को पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर बेंई पुल पर रेलिंग लगी होती तो ऐसी दुर्घटना ना घटती। दोनों के शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेज दिए हैं। सिविल अस्पताल में पहुंचे हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने इस घटना को निंदनीय करार देते हुए पंजाब सरकार से मांग की है कि इस गरीब परिवार की सहायता की जाए। वहीं स्थानीय डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि दोनों भाई-बहन की मौत बेंई के पानी में डूबने से जरूर हुई है लेकिन वे बाढ़ के कारण नहीं डूबे बल्कि आम दिनों में भी इस बेंई में बहुत पानी होता है। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर में पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत
फिरोजपुर के गांव टली गुलाम के पास गहरे पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (45) पुत्र महल सिंह के तौर पर हुई है। वह पत्नी को दवाई लेकर लौट रहा था। गुरमीत सिंह पानी से भरी सड़क से गुजर रहा था और उसका पांव फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया।


गुरमीत सिंह पत्नी के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था कि उसका पांव अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। जैसे ही लोगों ने उसे  डूबता हुआ देखा तो थोड़ी दूर पर गांव हामद चक में मौजूद खालसा ऐड व इंद्रजीत निक्कू की टीम तुरंत वहां पहुंची। गुरमीत को गहरे पानी के बीच में से निकालकर नाव के जरिए सुरक्षित जगह पर लेकर आए। वहां से ट्रैक्टर ट्राली पर उसे अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed