{"_id":"6ae408931435cd76da089a3d","slug":"teenager-death-in-fazilka-allegations-of-fatal-overdose-of-chitta-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का में किशोर की मौत: चिट्टे से जान जाने का आरोप, ग्रामीण बोले-दुकान पर चीनी की तरह आसानी से मिल रहा नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का में किशोर की मौत: चिट्टे से जान जाने का आरोप, ग्रामीण बोले-दुकान पर चीनी की तरह आसानी से मिल रहा नशा
Fri, 30 Oct 2026 08:31 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:31 AM IST
सार
दसवीं पास अभिजोत के पिता हरजिंदर सिंह की भी मौत सवा साल पहले हो गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी मौत भी चिट्टे के नशे के कारण हुई थी और शव नहर किनारे मिला था। अब अभिजोत की मौत के बाद परिवार में मां हरप्रीत कौर और दादी रह गई हैं।
विज्ञापन
अभिजोत
- फोटो : फाइल
विस्तार
फाजिल्का के गांव घट्टियांवाली जट्टां में 17 वर्षीय अभिजोत सिंह का शव घर में बेड पर मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चिट्टे से मौत हुई है। गांव में चिट्टा खुलेआम बिक रहा है।
नशा रोकने में पुलिस पर नाकामयाब रहने आरोप लगाते हुआ ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। गांव में एक सप्ताह पहले भी एक अन्य युवक की मौत हुई थी। हालांकि, अभिजोत की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
दसवीं पास अभिजोत के पिता हरजिंदर सिंह की भी मौत सवा साल पहले हो गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी मौत भी चिट्टे के नशे के कारण हुई थी और शव नहर किनारे मिला था। अब अभिजोत की मौत के बाद परिवार में मां हरप्रीत कौर और दादी रह गई हैं।
विज्ञापन
जिस घर में मिला शव, वहां नशा बेचने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस घर में अभिजोत का शव मिला, वहां कथित तौर पर नशे की बिक्री होती है। उन्होंने मौके पर नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले लाइटर और अन्य सामान भी दिखाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चिट्टा इस कदर आसानी से उपलब्ध है, जैसे किराना दुकान से चीनी खरीदी जाती हो। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई। डीएसपी बीएस रंधावा ने बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत की वजह स्पष्ट होने और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।