फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tarn Taran byelection Nominations filed today voting on November 11

तरनतारन उपचुनाव: आज से भरे जाएंगे नामांकन, 11 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Mon, 13 Oct 2025 07:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 07:59 AM IST
सार

तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 को की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। सिबिन सी ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Tarn Taran byelection Nominations filed today voting on November 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

तरनतारन उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उम्मीदवार 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 22 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 को की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। सिबिन सी ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्र सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच रिटर्निंग ऑफिसर के पास दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र फॉर्म 2बी में जमा कराने होंगे, जो संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता होना अनिवार्य है। प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद और जांच की तिथि से पहले रिटर्निंग ऑफिसर या चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी के समक्ष शपथ या प्रतिज्ञा लेनी होगी। 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। हालांकि 19 अक्तूबर रविवार और 20 अक्टूबर सोमवार को दिवाली के त्योहार के चलते अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। उपचुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed