फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sukhbir Badal declared Tankhaiya Takht Sri Patna Sahib gave religious punishment

सुखबीर बादल फिर तनखइया घोषित: तख्त श्री पटना साहिब ने दिए आदेश, तलब करने के बावजूद नहीं हुए थे पेश

Sat, 05 Jul 2025 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:18 PM IST
सार

तख्त श्री पटना साहिब ने एक धार्मिक मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को दो बार तलब किया था। उनके पेश न होने पर तख्त ने उन्हें तनखइया घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
Sukhbir Badal declared Tankhaiya Takht Sri Patna Sahib gave religious punishment
सुखबीर बादल - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

तख्त श्री पटना साहिब ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को तनखइया घोषित कर दिया है। तख्त के इस फैसले से सुखबीर बादल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। तख्त पटना साहिब की ओर से बीस दिनों के भीतर सुखबीर को पेश होने के आदेश दिए गए थे। सुखबीर ने आदेशों का पालन नहीं किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब विस का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी: बेअदबी के खिलाफ पास हो सकता है कानून, सात जुलाई को कैबिनेट की बैठक
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तख्त श्री पटना साहिब ने सुखबीर बादल को एक मुद्दे पर दो बार स्पष्टीकरण के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। बाद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के आग्रह करने पर उन्हें 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, परंतु सुखबीर बादल फिर भी तख्त के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस पर तख्त ने उन्हें तनखइया घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब घोषित कर चुका है तनखइया

इससे पहले पिछले साल अगस्त में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर सिंह बादल को तनखइया घोषित किया गया था। अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर बादल को अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई पंथक गलतियों के लिए दोषी माना गया था। धार्मिक सजा के ताैर पर उन्हें सेवादार और जूते-बर्तन साफ करने को कहा गया था।  

सेवा के दाैरान हुआ था हमला

दिसंबर 2024 में जब सुखबीर श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे तो एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी थी। हालांकि वे बाल बाल बच गए थे। पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह चाैड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed