फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   stubble burning continue Air Quality Management Commission team visit in State

Air Pollution: पंजाब में खूब जल रही पराली; हवा जहरीली, सांस लेना दूभर, इंतजाम देखने आ रही आयोग की टीम

Fri, 08 Nov 2024 06:30 PM IST
अंकेश ठाकुर राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं। अब तक कुल 5299 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, प्रदेश की हवा जरीली हो चुकी है। यही वजह है कि अब राज्य में पराली प्रबंधन के लिए जमीनी स्तर पर पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम आ रही है। 

विज्ञापन
stubble burning continue Air Quality Management Commission team visit in State
Stubble Burning - फोटो : Istock

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद पंजाब में पराली जलने के मामले कम नहीं हो रहे। लगातार पराली जलने से राज्य की हवा भी सांस लेने लायक नहीं बची है। वीरवार को पराली जलाने के 258 मामले दर्ज किए गए। अब तक कुल 5299 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


खास बात ये है कि इनमें से पराली जलाने के 60 फीसदी यानी 3162 मामले बीते दस दिनों में दर्ज किए गए हैं। यही कारण है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अब पंजाब में सख्ती कर दी है। राज्य में पराली प्रबंधन के लिए जमीनी स्तर पर पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए आयोग की टीम 13 नवंबर को पंजाब आ रही है। 
विज्ञापन


टीम में तकनीकी व पर्यावरण विशेषज्ञ, आयोग के सदस्य व अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेगी क्योंकि पराली प्रबंधन में प्रमुख जिम्मेदारी इन तीनों विभागों की है। प्रदेश में आयोग की टीम के आने की सूचना के बाद राज्य सरकार ने भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत बुधवार को 56 अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 977 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के जिले संगरूर में सबसे ज्यादा जली पराली
सरकार भले ही दावा पराली कम जलने का दावा करती हो लेकिन रोजाना करीब 250 मामले दर्ज हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला संगरूर ही पराली जलाने का हाॅट स्पाॅट बना हुआ है। यहां अब तक 887 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पराली की वजह से ही हवा भी बेहद प्रदूषित है। वीरवार को मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 252 दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर 244 और बठिंडा 210 के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। जालंधर का एक्यूआई 174, खन्ना का 183 और पटियाला व लुधियाना 173-173 के साथ येलो जोन में रहे।

अब तक पराली जलने के 5299 केस
पंजाब में पराली जलाने के कुल मामले इस बार 5299 हो गए हैं। जिला संगरूर में 887, अमृतसर में 633 और तरनतारन में 612 केस दर्ज किए गए। पराली जलने से हवा खराब हुई है जिस वजह से लोगों का सांस लेना दूभर होता जा रहा है। ज्यादा परेशानी अस्थमा और हार्ट पेशेंट्स को हो रही है। हालांकि हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed