फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Staff made serious allegations against the SMO of the hospital located in Talwandi Sabo Bathinda

Punjab: महिला डॉक्टर को हूरपरी कहता है एसएमओ, सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने दी नौकरी छोड़ने की चेतावनी

Wed, 21 May 2025 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 May 2025 05:36 PM IST
सार

पंजाब के एक सरकारी अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर पर अस्पताल के स्टाफ ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसएमओ अस्पताल की महिला चिकित्सकों को हूरपरी कहता है और गलत शब्दावली का प्रयोग करता है। 

विज्ञापन
Staff made serious allegations against the SMO of the hospital located in Talwandi Sabo Bathinda
चिकित्सक पर गंभीर आरोप

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) डॉक्टर रवि कांत पर स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएमओ के खिलाफ स्टाफ ने लिखित में सिविल सर्जन बठिंडा को शिकायत भी दी है। स्टाफ ने एसएमओ के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है। आरोप है कि एसएमओ अस्पताल की महिला चिकित्सकों को हूरपरी कहकर संबोधित करता है। 

विज्ञापन


मुख्य शिकायतकर्ता डॉ. विक्रम प्रताप खिच्ची ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर रवि कांत गुप्ता ने स्टाफ एवं मरीजों के सामने उसको अपमानित व जलील करते हुए मानसिक तौर पर परेशान किया है। अस्पताल में एसएमओ का खास कोई भी मरीज परचा कटवाने के लिए दाखिल होता है तो एसएमओ की ओर से उन 
विज्ञापन

पर अवैध तारीके से दवाब बनाया जाता है। एसएमओ द्वारा कहा जाता है कि दाखिल व्यक्ति एमएलए का खास व्यक्ति है। जब उसने दवाब में काम करने से मना किया तो एसएमओ गुप्ता ने उसको मरीजों एवं स्टाफ के सामने अपमानित और परेशान किया। जब उसने अपने साथी डाक्टरों से बात की तो उनकी बात को भी एसएमओ ने नहीं सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में डॉ. विक्रम ने कहा कि अस्पताल के बाकी डॉक्टरों एवं स्टाफ से भी एसएमओ गलत भाषा में बात करता है। डॉ. ईशान सिंगला, अंकिता, मीनाक्षी, तेजिंदरपाल कौर, लवकेश गुप्ता और हरविंदर कौर बख्शी के साथ भी एसएमओ बुरा बर्ताव करता है। ऐसे माहौल में नौकरी करने की बजाय वो अपनी नौकरी से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं। महिला डॉक्टरों एवं स्टाफ को एसएमओ हूरपरी कहते हुए उनके साथ गलत शब्दाबली का इस्तेमाल करता है। 

शिकायत की पुष्टि करते हुए डाक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि उक्त एसएमओ रवि कांत द्वारा लगातार ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है। एक तरफ पंजाब सरकार कहती कि वो अच्छी सेहत सुविधाएं देने के लिए बचनवद्ध हैं, लेकिन उनके सरकारी अस्पताल के एसएमओ द्वारा ऐसा व्यवहार किया जाना पंजाब सरकार की बातों को झूठ साबित करता है। 


सिविल सर्जन डॉ. रमन सिंगला का कहना है कि उनको एसएमओ रवि कांत गुप्ता के खिलाफ शिकायत जरूर मिली है, लेकिन वो उक्त पूरे मामले की जांच करवाने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। वहीं, एसएमओ डॉ. रवि कांत गुप्ता से लगातार संपर्क किया गया लेकिन उनका नंबर लंबे समय तक व्यस्त आता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed