{"_id":"69397bc953e07eb8a0092683","slug":"sonam-bajwa-apologized-in-controversy-surrounding-shooting-of-movie-in-mosque-in-fatehgarh-sahib-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम बाजवा ने मांगी माफी: मस्जिद में मूवी की शूटिंग पर विवाद... फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम बाजवा ने मांगी माफी: मस्जिद में मूवी की शूटिंग पर विवाद... फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित सीन
Wed, 10 Dec 2025 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 07:27 PM IST
सार
मस्जिद में शूट किए गए सीन को लेकर विवाद के बाद अभिनेत्री सोनम बाजवा, निर्माता बलजिंदर जंजूआ एवं पूरी फिल्म यूनिट ने मुस्लिम समुदाय से लिखित में माफी मांगी है।
विज्ञापन
सोनम बाजवा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से माफी मांगी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा की आगामी फिल्म ‘पिट सियापा’ की शूटिंग को लेकर फतेहगढ़ साहिब में भारी विरोध हो रहा था। मस्जिद में शूट किए गए सीन को लेकर विवाद के बाद अभिनेत्री सोनम बाजवा, निर्माता बलजिंदर जंजूआ एवं पूरी फिल्म यूनिट ने मुस्लिम समुदाय से लिखित में माफी मांगी है। शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियाणवी की मौजूदगी में अभिनेत्री व निर्माताओं ने माफी मांगी।
विज्ञापन
बीते दिनों फतेहगढ़ साहिब स्थित मस्जिद भगत सदना कसाई में फिल्म की शूटिंग किए जाने पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सोमवार को फिल्म टीम ने नगर कौंसिल गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस की मध्यस्थता से मुलाकात कर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन
फिल्म टीम ने भरोसा दिया कि मस्जिद में शूट हुआ सीन फिल्म से हटाया जाएगा और भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल पर शूटिंग करते समय सावधानी रखी जाएगी ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। हरप्रीत सिंह प्रिंस ने दोनों पक्षों के सहयोग की सराहना की और कहा कि संवाद से मामला शांतिपूर्वक सुलझा, जिससे आपसी भाईचारा और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले मस्जिद भगत सदना कसाई में कथित बेअदबी के आरोपों को लेकर मुस्लिम और सिख जथेबंदियों ने विरोध दर्ज कराया था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने मस्जिद सदना कसाई परिसर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। सिख और मुस्लिम जथेबंदियों ने फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ को लिखित शिकायत भी थी। संगठनों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद में कभी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हो सकती यह धार्मिक मर्यादा के उलट है।