{"_id":"6abe770dbb53fa18e003531d","slug":"sho-dismissed-in-moga-in-bribery-case-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई: महिला एसएचओ बर्खास्त, विजिलेंस ब्यूरो ने 50 हजार कैश किया था बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई: महिला एसएचओ बर्खास्त, विजिलेंस ब्यूरो ने 50 हजार कैश किया था बरामद
Thu, 01 Oct 2026 08:37 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:37 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में एक महिला एसएचओ को बर्खास्त किया गया है। एसएचओ को विजिलेंस ब्यूरो ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक होमगार्ड जवान की भी संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन
सुनीता बावा, बर्खास्त एसएचओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने 26 सितंबर को मोगा जिले के कोट ई सेखा थाने की एसएचओ सुनीता बावा और होमगार्ड गुरअवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदाले ने 1 अक्तूबर को सुनीता बावा को पंजाब पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। होमगार्ड गुरअवतार सिंह ने उन्हें एक मुकदमे में नामजद करने का डर दिखाया था। उसने राजविंदर सिंह से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में वह 80 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। आरोपी पहले ही राजविंदर सिंह से 20 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद उसने बकाया 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत की। राजविंदर सिंह ने इस बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
शिकायतकर्ता ने रिकॉर्डिंग विजिलेंस ब्यूरो की इंस्पेक्टर जगनदीप कौर को सौंपी। विजिलेंस ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गुरअवतार सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गुरअवतार सिंह ने बताया कि 50 हजार रुपये सुनीता बावा को देने थे। इसके बाद विजिलेंस टीम ने सुनीता बावा को भी रिश्वत की रकम हासिल करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन