फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shiromani Akali Dal Sudhar lehar broken decision after meeting

शिअद की सुधार लहर भंग: पार्टी को मिली संजीवनी, सुखबीर बादल का विरोध में बनाया था बागी गुट

Mon, 09 Dec 2024 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

दो दिसंबर को अकाल तख्त साहिब ने शिअद नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई थी। इस दौरान आदेश दिया गया था कि शिअद के बागी गुट शिअद सुधार लहर को भंग किया जाए। इस फैसले पर अमल करते हुए एक सप्ताह बाद सोमवार को सुधार लहर को भंग कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Sudhar lehar broken decision after meeting
सुधार लहर की बैठक में शामिल नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट ने शिअद सुधार लहर को भंग कर दिया गया है। सुधार लहर के विरोध के बाद ही अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को तनखहिया घोषित किया था। सुधार लहर के नेता गुरप्रताप सिंह वडाला ने बताया कि सोमवार को गुट की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सहमति बनी कि अकाल तख्त साहिब के आदेश का पालन करते हुए सुधार लहर को भंग लिया जाता है। अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को सजा सुनाते के बाद सुधर लहर को आदेश दिए थे इसे भंग कर सभी पंथ के लिए एकजुट हों। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सुधार लहर का शिअद में विलय हो पाता है या नहीं।
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब ने सुधार लहर की सभी तरह की राजनीतिक गतिविधियों पर भी रोक लगाने के आदेश दिए थे। शिअद को उथल-पुथल मचाने में सुधार लहर का अहम रोल रहा है। यहां तक कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में भी सुधार लहर ने शिअद प्रत्याशी के खिलाफ बीबी जागीर कौर को चुनाव मैदान में उतार दिया था।

विज्ञापन

शिअद को मिली संजीवनी, लेकिन साथ लेकर चलना मुश्किल

सुधार लहर के भंग होने से शिअद को संजीवनी जरूर मिल गई है, लेकिन इन नेताओं को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती है। सुधार लहर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करता रहा है। पिछले कुछ दिनों में शिअद में पैदा हुए राजनीतिक संकट में सुधार लहर की अहम भूमिका है। इस कारण पार्टी में काफी समय तक इस्तीफे का दौर भी जारी रहा, जिसके बाद में सुधार लहर के रूप में शिअद के सामने एक नया गुट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed