फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shiromani Akali Dal General Secretary Jagdip Cheema joins BJP

शिअद को झटका: महासचिव जगदीप चीमा भाजपा में शामिल, अमलोह और फतेहगढ़ साहिब से लड़ चुके हैं चुनाव

Mon, 13 Oct 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:20 PM IST
सार

अमलोह और फतेहगढ़ साहिब सीट से चुनाव लड़ चुके जगदीप सिंह चीमा के पिता रणधीर सिंह चीमा पंजाब के तीन बार कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal General Secretary Jagdip Cheema joins BJP
जगदीप चीमा को भाजपा में शामिल कराते हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव जगदीप सिंह चीमा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


अमलोह और फतेहगढ़ साहिब सीट से चुनाव लड़ चुके जगदीप सिंह चीमा के पिता रणधीर सिंह चीमा पंजाब के तीन बार कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं। पंजाब भाजपा के कार्यवाहक प्रभारी अश्विनी शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में चीमा को भाजपा में शामिल करवाया।

इस दाैरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस, अकाली और आम आदमी पार्टी की सरकारें देख लीं, अब पंजाबी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाना चाहते हैं। पंजाब के लोग मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग उनसे बोलते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर उन्होंने गलती कर दी है। जो सब्जबाग उन्होंने दिखाए थे, वे खोखले साबित हुए और आज पंजाबियों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि पंजाब में इतनी बड़ी आपदा आई लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने गंभीरता दिखाने के बजाय इस पर सियासत की। छोटा भाई होने के नाते हरियाणा ने अपना फर्ज निभाया और मदद भी भेजी। दिल्ली में तो लोगों ने आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है कि अब पंजाब में भी इन्हें भगाने की तैयारी है। क्योंकि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की असलियत जान चुके हैं।


दिल्ली में तो लोगों ने आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब पंजाब में भी इन्हें भगाने की तैयारी है, क्योंकि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की असलियत जान चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed