{"_id":"6843d75f4d1dbdae180f7b15","slug":"remand-of-jasbir-singh-accused-of-spying-for-pakistan-in-mohali-court-today-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jasbir Singh: जासूसी का आरोपी जसबीर सिंह दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, मोहाली कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jasbir Singh: जासूसी का आरोपी जसबीर सिंह दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, मोहाली कोर्ट में हुई पेशी
Sat, 07 Jun 2025 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
पहलगाम हमले के बाद से पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इससे पहले बठिंडा और गुरदासपुर से भी पाकिस्तानी जासूस पकड़े जा चुके हैं। यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली एसएसओसी ने पकड़ा था।
विज्ञापन
जसबीर सिंह की कोर्ट में पेशी
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह का तीन दिन का पुलिस रिमांड आज खत्म हो गई। जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली एसएसओसी ने पकड़ा था। जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसके यूट्यूब चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं।
यह भी पढ़ें: सोनू नोल्टा मर्डर: फील्डिंग लगी है... दोस्त ने पहले चेताया था, फिर गोलियों से भूना...क्यों मारा? ये राज
जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Punjab: YouTuber Jasbir Singh, who was arrested on espionage charges on June 4, produced in the Mohali court.
विज्ञापन
As per police, Jasbir Singh, who operates a YouTube channel called “Jaan Mahal,” has been found associated with Pakistani intelligence operative (PIO) Shakir… pic.twitter.com/dYr1eEr7cn— ANI (@ANI) June 7, 2025