फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Randhawa demands Channi be named the CM face

पंजाब कांग्रेस में कलह: रंधावा ने चन्नी को सीएम फेस बनाने की उठाई मांग, हुड्डा को दे डाली ये नसीहत

Sun, 23 Aug 2026 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

रंधावा ने दावा किया कि चन्नी सरकार के दौरान जरूरत पड़ने पर खुद सीएम मंत्रियों के घर जाकर काम करवाते थे। रणनीतिक रूप से चन्नी खेमे ने तीन प्रमुख चेहरों को एक साथ मंच पर लाकर सोशल इंजीनियरिंग का बड़ा संदेश दिया। 

विज्ञापन
Randhawa demands Channi be named the CM face
रंधावा की चन्नी को सीएम फेस घोषित करने की मांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर रार गहराती दिख रही है। लुधियाना में शक्ति प्रदर्शन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीधे दिल्ली हाईकमान को संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगामी चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को लेकर चन्नी के आक्रामक रुख और केंद्रीय नेताओं पर टिप्पणी ने कांग्रेस हाईकमान को भारी धर्मसंकट में डाल दिया है। लुधियाना में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की मौजूदगी में रंधावा ने कहा कि पंजाब को मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चन्नी ने महज 111 दिनों के अपने कार्यकाल में जनहित के कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद करती है। 
विज्ञापन


चन्नी के पास प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ दोनों हैं। रंधावा ने दावा किया कि चन्नी सरकार के दौरान जरूरत पड़ने पर खुद सीएम मंत्रियों के घर जाकर काम करवाते थे। रणनीतिक रूप से चन्नी खेमे ने तीन प्रमुख चेहरों को एक साथ मंच पर लाकर सोशल इंजीनियरिंग का बड़ा संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंधावा ने कहा कि हमारे पास चन्नी के रूप में अनुसूचित जाति नेतृत्व, मेरे रूप में जट्ट सिख और आशू के रूप में ब्राह्मण/शहरी हिंदू चेहरा है। यह तिकड़ी 2027 के लिए कांग्रेस की मजबूती का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि वह फूड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर पंजाब आने पर धान भंडारण और राइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर सीधे पंजाब सरकार के अफसरों और मुख्यमंत्री से जवाब-तलबी करेंगे।

एक तरफ जहां चन्नी को सीएम चेहरा बनाने की पैरवी हो रही है, वहीं चन्नी के बयानों ने केंद्रीय नेतृत्व के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। चन्नी ने 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सिखों का कातिल और गद्दार बताते हुए कहा कि दिल्ली में सिखों को जिंदा जलाने वाले को सरेआम गोली मार देनी चाहिए थी। इसके साथ ही सज्जन कुमार को "रोल मॉडल'' बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर पलटवार करते हुए चन्नी ने उन्हें अपनी जुबान पर लगाम रखने और संभलकर बोलने की हिदायत दी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 1984 के दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर बोलना और अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को निशाने पर लेना चन्नी के हाईकमान के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर हमेशा रक्षात्मक रुख अपनाती रही है, लेकिन चन्नी ने स्थानीय भावनाओं को भुनाने के लिए इसे आक्रामक मोड़ दे दिया है। लुधियाना में तीन बड़े नेताओं की एकजुटता के जरिए चन्नी खेमे ने यह साफ कर दिया है कि 2027 की बाजी स्थानीय और अनुभवी चेहरे को आगे रखकर ही जीती जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed