{"_id":"68cac76e66724f5f560ddb0b","slug":"rahul-gandhi-write-to-pm-modi-on-punjab-floods-demands-comprehensive-relief-package-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बाढ़: राहुल गांधी ने पीएम को लिखा पत्र...बोले- मैंने विनाशकारी स्थिति को अपनी आंखों से देखा, की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बाढ़: राहुल गांधी ने पीएम को लिखा पत्र...बोले- मैंने विनाशकारी स्थिति को अपनी आंखों से देखा, की ये मांग
Wed, 17 Sep 2025 08:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:06 PM IST
सार
बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने पंजाब के हालातों को चिंता जताते हुए पीएम मोदी से प्रभावितों के लिए व्यापक राहत पैकेज दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पंजाब दौरे पर राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 14 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा किया था। राहुल गांधी ने पंजाब के हालातों को देखने के बाद चिंता जताते हुए प्रभावित लोगों से भी मिले थे। अब उन्होंने पंजाब में बाढ़ त्रासदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावितों के लिए व्यापक राहत पैकेज दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ की प्रारंभिक राहत राशि को पंजाब के लोगों के साथ गंभीर अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए मजबूत और साहसिक कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा केंद्र सरकार की तरफ से घोषित 1600 करोड़ की प्रारंभिक राहत राशि पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है। पंजाब में बाढ़ से कम से कम 20 हजार करोड़ का नुकसान का अनुमान है। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह नुकसान का जल्द आकलन कराए और एक व्यापक राहत पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की विनाशकारी स्थिति को अपनी आंखों से देखा। 4 लाख एकड़ धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। 10 लाख से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। हजारों एकड़ जमीन अब भी जलमग्न है और कई गांवों का संपर्क टूटा चुका है। भविष्य में बड़ी मात्रा में जमीन की खेती संभव नहीं रह गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि इस भीषण संकट के बावजूद, मैंने इंसानियत की बेहतरीन मिसालें देखीं। लोगों ने अपने घर अजनबियों के लिए खोल दिए और जो कुछ भी उनके पास था, उसे बांटने से पीछे नहीं हटे। उनका साहस और मदद की भावना प्रेरणादायक है। राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की थी। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।