फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government called cabinet meeting on October 13

Punjab Cabinet: पंजाब सरकार ने 13 अक्तूबर को बुलाई कैबिनेट की बैठक, शहीदी दिवस पर हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

Thu, 09 Oct 2025 09:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

बैठक में शहीदी दिवस को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Punjab government called cabinet meeting on October 13
पंजाब मंत्रिमंडल - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 अक्तूबर को सिविल सचिवालय में दोपहर बाद 3 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों व आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दी जा सकती है। इस बैठक से प्रदेश के कर्मचारियों को भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है क्योंकि दिवाली से ठीक पहले सरकार ने यह बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

प्रदेश में 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। इस सत्र के दौरान ही पंजाब में नया जिला बनाने की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ जिले से अलग किया जाएगा और जिला मुख्यालय पर कार्यालय और अन्य सुविधाएं स्थापित करने के लिए आप सरकार को कम से कम 500 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। होशियारपुर जिले से भी कुछ हिस्सा इस नए जिले में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मना रही है। 25 अक्तूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से समारोहों की शुरुआत होगी। आनंदपुर साहिब में पहली बार नौंवे पातशाह के जीवन, शिक्षाओं और शहादत पर आधारित शो होगा। रोजाना 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए चक्क नानकी नाम टेंट सिटी की स्थापना की जाएगी। 23 जिलों में 1 से 18 नवंबर तक लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed